सागोबांध होम्योपैथिक चिकित्सालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद, दोनों हॉस्पिटल एक ही कैंपस में संचालित

रसूखदारों के संरक्षण में फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा सागोबांध पीएचसी, होम्योपैथिक चिकित्सालय सागोबांध में लटक रहा ताला, ग्रामीणों ने किया कार्रवाई की मांग

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

म्योरपुर( बीजपुर) / सोनभद्र -

जनपद के म्योरपुर ब्लॉक अंतर्गत सागोबांध स्थित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाएं इन दिनों बदहाल नजर आ रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर एलोपैथिक् व होम्योपैथिक डॉक्टर अक्सर नदारद रहते हैं, जिसके चलते पूरा स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट के भरोसे संचालित हो रहा है और कुछ तथाकथित लोगों के द्वारा उक्त डॉक्टर का बचाव करने का मामला सामने आया जहाँ लोग वर्षों से गायब रहकर घर बैठे वेतन उठा रहे हैं।

IMG_20260520_193721

मेजा के पांती गांव में 14 वर्षीय समीर की संदिग्ध मौत, एक युवक हिरासत में। Read More मेजा के पांती गांव में 14 वर्षीय समीर की संदिग्ध मौत, एक युवक हिरासत में।

जिसके क्रम में मौके पर उपस्थित फार्मासिस्ट से जब पूछा गया कि यहाँ होम्योपैथिक चिकित्सालय कहाँ संचालित है जिस पर फार्मासिस्ट अनभिज्ञता जाहिर किया । सबसे बड़ा सवाल कि उसी कैंपस में होम्योपैथिक चिकित्सालय संचालित है तो उसकी जानकारी कैसे नहीं है और किसी भी प्रकार का जबाब देने से साफ इंकार किया बल्कि अपने बचाव पक्ष में स्थानीय लोगों को जरूर बुलाया। 

पेट्रोलियम बचत एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की अनूठी पहल Read More पेट्रोलियम बचत एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की अनूठी पहल

फर्मासिस्ट

नगरपालिका प्रशासन पर भूमाफिया भारी,बेशकीमती जमीनों का चिन्हांकन करवाने मे छूट रहा पसीना Read More नगरपालिका प्रशासन पर भूमाफिया भारी,बेशकीमती जमीनों का चिन्हांकन करवाने मे छूट रहा पसीना

IMG_20260520_193651

ग्रामीणों का कहना है कि मामूली इलाज से लेकर दवा वितरण तक का कार्य फार्मासिस्ट द्वारा किया जा रहा है, जबकि मरीजों को डॉक्टर से परामर्श नहीं मिल पा रहा। दूर-दराज गांवों से आने वाले मरीजों को कई बार निराश होकर वापस लौटना पड़ता है।

IMG_20260520_193748स्वास्थ्य केंद्र को “आयुष्मान आरोग्य मंदिर” के रूप में विकसित किया गया है, लेकिन डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण लोगों को अपेक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से नियमित डॉक्टर की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर इलाज मिल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीणों को गंभीर परिस्थितियों में निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ेगा, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा। इस बावत सीएचसी म्योरपुर अधीक्षक डॉ. पी.एन. सिंह ने बताया कि संगोबांध के डॉक्टर का 3-3 दिन का ड्यूटी रोस्टर बनाया गया है। डॉक्टर 3 दिन बीजपुर एवं 3 दिन संगोबांध प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को सेवाएं देंगे। वहीं सीएमओ सोनभद्र ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी उनके पास नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में म्योरपुर अधीक्षक से बात करे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें