सिद्धार्थनगर में मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
जिले के कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंडितपुर निवासी सुजीत कुमार चौहान अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराकर बाइक से घर लौटते समय बाइक रास्ते में हादसे का शिकार हो गई।
सिद्धार्थनगर। जिले के कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंडितपुर निवासी सुजीत कुमार चौहान अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराकर बाइक से घर लौटते समय बाइक रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। बाइक पर दो मासूम बच्चों समेत कुल 5 लोग सवार थे। रास्ते में गड्ढे से बाइक उछली और पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मंगलवार शाम कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुहवा टोला पंडितपुर उत्तरी निवासी सुजीत कुमार चौहान अपनी पत्नी सन्नी चौहान को लेने ससुराल पकड़ी गये थे।
बताया जाता है कि वहां सास से उसकी कहासुनी भी हुई थी। बाद में वह पत्नी, दो बच्चों और एक साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे । शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सियांव गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर गड्ढे के कारण बाइक में जोरदार झटका लगा और सन्नी नीचे गिर पड़ी।
राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की जांच कर रही है।
सड़क हादसा सिद्धार्थनगर महिला की मौत सडक सुरक्षा जिला अस्पताल दर्दनाक हादसा पोस्टमार्टम उत्तर प्रदेश समाचार पुलिस जांच ग्रामीणों की मदद सड़क दुर्घटना समाचार परिवार में मातम सिद्धार्थनगर न्यूज शोहरतगढ़ थाना बाइक दुर्घटना हादसे में मौत कपिलवस्तु कोतवाली सन्नी चौहान सन्नी चौहान सुजीत कुमार चौहान सुजीत कुमार चौहान सियांव गांव गड्ढे से हादसा गड्ढे से हादसा बाइक पर पांच लोग सवार बाइक पर पांच लोग सवार गड्ढे से हादसा सड़क पर गड्ढा सड़क पर गड्ढा सड़क पर गड्ढा बाइक अनियंत्रित बाइक अनियंत्रित बाइक अनियंत्रित बाइक अनियंत्रित


Comments