जिलाधिकारी की कुशल मॉनिटरिंग का असर, स्वगणना अभियान में भदोही प्रदेश के टॉप-10 में शामिल
84 हजार से अधिक नागरिकों ने पूर्ण की स्वगणना, भदोही को मिली उल्लेखनीय उपलब्धि 21 मई स्वगणना अभियान का अंतिम दिन, अधिक से अधिक भागीदारी की जिलाधिकारी ने की अपील
भदोही, जनपद भदोही में संचालित स्वगणना अभियान को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हो रही है। जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन, सतत समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते जनपद ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में स्थान प्राप्त किया है। बुधवार सायं 5 बजे तक कुल 84 हजार अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों द्वारा स्वगणना पूर्ण की जा चुकी है।
जिलाधिकारी द्वारा अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा कार्य में शिथिलता बरतने वाले विभागों के प्रति सख्त रुख अपनाया गया है। प्रशासनिक सक्रियता एवं निरंतर निगरानी का सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। अभियान को और गति देने के लिए सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वगणना अभियान में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसकी जिलाधिकारी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करें, जिससे भदोही को प्रदेश स्तर पर और बेहतर स्थान प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि 21 मई स्वयं जनगणना अभियान का अंतिम दिन है, इसलिए सभी नागरिक बढ़-चढ़कर इसमें भागीदारी करें तथा अपनी स्वगणना अवश्य पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता एवं विभागों के सहयोग से भदोही शीघ्र ही प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
भदोही उत्तर प्रदेश समाचार भदोही समाचार जिलाधिकारी शैलेष कुमार बेसिक शिक्षा विभाग प्रशासनिक समीक्षा जनभागीदारी डिजिटल जनगणना जनगणना 2026 मकान सूचीकरण प्रगणक नागरिक सहभागिता जनगणना अभियान सरकारी अभियान भदोही प्रशासन स्वगणना अभियान उत्तर प्रदेश टॉप 10 जनपद स्वयं जनगणना अभियान स्वगणना सफलता प्रभावी मॉनिटरिंग ग्रामीण एवं शहरी नागरिक जनपद भदोही विभागीय समन्वय जनगणना अपडेट प्रशासनिक सक्रियता शिक्षा विभाग उपलब्धि स्वगणना अंतिम तिथि


Comments