नवीनतम
फीचर्ड
घोरावल में अखंड रामचरितमानस मानस पाठ का आयोजन 16 मई को, आम जनमानस से अपील
प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार होने पर अखंड रामचरितमानस मानस पाठ का आयोजन
घोरावल/ सोनभद्र-
घोरावल क्षेत्र के कोहरथा गांव में देवेंद्र मिश्रा के आवास पर अखंड रामचरितमानस मानस पाठ का आयोजन 16, 17 मई को रखा गया है। गांव में विगत तीन साल से लगातार ब्रह्मा मूहर्त में प्रभातफेरी निकाली जाती हैं। प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार होने पर अखंड रामचरितमानस मानस पाठ रखा गया है। उन्होंने सभी क्षेत्र के आम जनमानस से आग्रह है कि कार्यक्रम में सम्मिलित हो और पूर्ण के भागी बने। बैठक में मुख्य रूप से जयदीप मिश्रा,दिवाकर त्रिपाठी, प्रवीण त्रिपाठी, शिवदास गुप्ता, दिवाकर पाठक, रघुबर आदिवासी, इंद्रेश जी, सुनील,पिटुं , आशुतोष,हरीहर वैश्वार, चंद्रमौली मिश्रा उपस्थित रहे।


Comments