सहरसा में निगरानी का बड़ा एक्शन: 16 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी व दलाल गिरफ्तार

दोनों पर जमीन की रसीद काटने के नाम पर 16 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

पटना बिहार ब्यूरो स्वतंत्त्र प्रभात 

बिहार के सहरसा जिले के महिषी अंचल में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई ने बुधवार को  बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घोसखोर  राजस्व कर्मचारी और उसके निजी सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महिषी अंचल के बेलाही एवं सिरवार वीरवार हल्का में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह और उनके निजी सहयोगी फूलचंद साह के रूप में हुई है। दोनों पर जमीन की रसीद काटने के नाम पर 16 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, जलई थाना क्षेत्र के मनौर निवासी मोहम्मद हयात से जमीन की रसीद जारी करने के एवज में अवैध राशि की मांग की गई थी। आरोपी कर्मचारी और उसके सहयोगी ने 16 हजार रुपये में सौदा तय किया था। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत पटना स्थित विशेष निगरानी इकाई से की। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर विशेष टीम का गठन किया गया। बुधवार को जैसे ही मोहम्मद हयात ने अंचल कार्यालय में केमिकल लगे 16 हजार रुपये आरोपियों को दिए, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई कर्मचारी कार्यालय छोड़कर बाहर निकल गए।

विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दराद ने बताया कि मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 और बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 19/2026 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गुरुवार को पटना स्थित विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा। निगरानी विभाग ने स्पष्ट कहा है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

एकमा सामूहिक दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई: फरार दो आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण Read More एकमा सामूहिक दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई: फरार दो आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें