बेतिया में जन सुराज का हमला 6 महीने में एनडीए सरकार का रोजगार और कानून व्यवस्था का वादा फेल
युवाओं, महिलाओं और मजदूरों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
बेतिया। जन सुराज जिला पार्टी कार्यालय में 2 मई, बुधवार करीब 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार की एनडीए सरकार पर युवाओं, महिलाओं और मजदूरों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष कुंदन पांडेय ने कहा कि सरकार ने 5 साल में 1 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन 6 महीने बाद भी लाखों युवाओं को नौकरी नहीं मिली और पलायन जारी है। उन्होंने बीपीएससी टिआरई -4 भर्ती में देरी और आंदोलनकारी छात्रों पर कार्रवाई को युवाओं के साथ अन्याय बताया। वहीं मुख्य प्रवक्ता सिकंदर चंद्रा ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बढ़ते अपराध को सरकार की विफलता बताया। महिला अध्यक्ष रंजू देवी ने नीट छात्रा हत्याकांड में आरोपियों को जमानत मिलने पर सरकार को घेरा है।


Comments