त्रिवेणीगंज में दवा दुकानों की बंदी का व्यापक असर,

मरीज रहे परेशान

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर बुधवार को आयोजित देशव्यापी हड़ताल का असर त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र में व्यापक रूप से देखने को मिला। शहर समेत ग्रामीण इलाकों की अधिकांश दवा दुकानों पर पूरे दिन ताला लटका रहा। दवा दुकानें बंद रहने से मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग जरूरी दवाओं के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।

त्रिवेणीगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजनंदन चौधरी एवं सचिव सोनू सिंह ने बताया कि ई-फार्मेसी और इंस्टेंट मेडिसिन डिलीवरी ऐप्स बिना स्पष्ट नियमों और निगरानी के संचालित हो रहे हैं, जिससे छोटे मेडिकल स्टोरों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि केमिस्ट संगठन उपभोक्ताओं को सही समय पर उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के पक्ष में है, लेकिन ऑनलाइन कंपनियों के माध्यम से नकली, नशीली, डुप्लीकेट एवं अवैध दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से समाज और स्वास्थ्य व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए सरकार को ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू कर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना चाहिए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें