घर के अंदर फंदे से लटका मिला हाईस्कूल छात्रा का शव, परिवार में मचा कोहराम।

फूलपुर थाना क्षेत्र के कटौता बौड़ाई गांव में बुधवार को एक 15 वर्षीय छात्रा का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल हो गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 
 
प्रयागराज।
 
फूलपुर थाना क्षेत्र के कटौता बौड़ाई गांव में बुधवार को एक 15 वर्षीय छात्रा का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
जानकारी के अनुसार कटौता बौड़ाई गांव निवासी गुलाबचंद की पुत्री दीक्षा हाईस्कूल की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रही थी, लेकिन किसी से अपनी परेशानी साझा नहीं कर रही थी। बुधवार सुबह परिवार के सदस्य अपने-अपने काम पर चले गए थे और दीक्षा घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
कुछ देर बाद जब परिजन वापस लौटे तो कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ था। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
 
सूचना मिलते ही फूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से पूछताछ भी की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें