धान का एमएसपी 3243 रुपए देना होगा
अमेरिका में कृषि उत्पादित सामानों का भारत में बाजार बनाना बंद करो
बैरिया अंचल किसान सभा का 38 वा सम्मेलन संपन्न
बैरिया। बिहार राज्य किसान सभा का बैरिया अंचल किसान कौंसिल का 38 वां सम्मेलन कामरेड बनारसी शाह नगर आर आर इंटरनेशनल स्कूल लौकरिया में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम शहीदों को नमन करने के बाद सम्मेलन का उदघाटन करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि आज किसान गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। देश की मोदी सरकार किसान और किसानी दोनों को समाप्त कर देना चाहती है। किसानों के जमीनों को छीनकर कॉरपोरेट के हाथों में दे देने पर तूली हुई है। यही कारण है कि गोरखपुर सिलीगुड़ी सिक्स लेन एक्सप्रेसवे में किसानों की जमीन छीनी जा रही है।
भागलपुर के नवगछिया में 1050 एकड़ जमीन जिसमें लाखों फलदार पौधे लगे हुए थे।एक रुपए सालाना शुल्क पर किसानों से छीनकर अदाणी को दे दिया गया। कर्ज की बोझ से दबा हुआ 32 किसान रोज आत्म हत्या कर रहा है।खेद की बात है कि वादा करने के बाद भी अभी तक मोदी सरकार किसानों को कर्ज से मुक्त नहीं किया। उन्होंने बताया कि अमेरिका से कृषि सामानों को बेचने का समझौता जो भारत ने किया है। वह बेहद ही शर्मनाक और किसान विरोधी है। अमेरिका का कृषि उत्पादित सामान भारत में बेचने के लिए बिना किसी शुल्क के इजाजत दे दिया गया। लेकिन भारत का कृषि उत्पादित सामान अमेरिका में बेचने के लिए 18% शुल्क किसानों को देना पड़ेगा। यह किसानों की कमर को तोड़ने का समझौता है ।जिसका पूरे देश के किसान जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। भारत सरकार ने गन्ना नियंत्रित अधिनियम 1966 को समाप्त कर संशोधित विधेयक 2026 को लाया है। जिसके अनुसार गन्ने की खेती घाटे की होगी और देश के बड़े कॉरपोरेट जगत को तथा मिल मालिकों को लाभ पहुंचाया जाएगा।
अखिल भारतीय किसान सभा तथा अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ इस विधेयक का कड़ा विरोध करते हुए कृषि मंत्री को अविलंब वापस लेने को कहा है।सम्मेलन की अध्यक्षता हरेश कुमार राव ने की।सम्मेलन में पिछले 3 साल की गतिविधियों का संक्षिप्त रिपोर्ट बैरिया अंचल सचिव सुनील यादव ने पेश किया। जिस पर अशर्फी पटेल,मदन प्रसाद, अशर्फी पटेल, राजरूप यादव, झूलन राव, सत्यनारायण साह, हसनैन, मोहन राव, आजाद मियां आदि ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सम्मेलन को बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार वर्मा, भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ तथा जिला मंत्री संजीव कुमार राव, सीटू के जिला सचिव शंकर कुमार राव, नौतन अंचल किसान कौंसिल के अध्यक्ष लालबाबू यादव, सचिव प्रेम प्रसाद आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन ने सर्व सम्मति से 13 सदस्यीय अंचल कौंसिल तथा 21 सदस्यीय जिला के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया।जिसके अध्यक्ष संजय राव तथा सचिव काशी साह निर्वाचित हुए।


Comments