चोपन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मारपीट व जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राजेश तिवारी Picture
Published On

चोपन / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 15.05.2026 को वादिनी जानकी देवी पत्नी रजनीश विश्वकर्मा निवासी ग्राम पटवध थाना चोपन जनपद सोनभद्र द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि घर के बंटवारे की बात को लेकर उनके भसुर कृपाशंकर विश्वकर्मा, उनकी पत्नी पार्वती पत्नी कृपाशंकर विश्वकर्मा, उनके पुत्र रवि विश्वकर्मा पुत्र कृपाशंकर विश्वकर्मा एवं पुत्री मीनू पुत्री कृपाशंकर द्वारा गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से वादिनी के पति रजनीश विश्वकर्मा पर हमला कर दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आयीं।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0 0177/2026 धारा 109(1), 115(2), 191(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 15.05.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना चोपन पुलिस द्वारा ग्राम पटवध चोपन से घेराबंदी कर मुकदमे से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त क्रमश:

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को मिले नियुक्ति पत्र और स्मार्टफोन, महिला एवं डिजिटल सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा। Read More आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को मिले नियुक्ति पत्र और स्मार्टफोन, महिला एवं डिजिटल सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा।

कृपाशंकर पुत्र स्व0 ओमप्रकाश विश्वकर्मा उम्र करीब 51 वर्ष निवासी ग्राम पटवध थाना चोपन जनपद सोनभद्र, रविशंकर पुत्र कृपाशंकर उम्र करीब 29 वर्ष निवासी ग्राम पटवध थाना चोपन जनपद सोनभद्र, शशिकांत पुत्र कृपाशंकर उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम पटवध थाना चोपन जनपद सोनभद्र को समय करीब 19:25 बजे गिरफ्तार किया गया।

एस डी एम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस  Read More एस डी एम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस 

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद धारदार हथिया बरामद की गयी। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 रामफेर यादव थाना चोपन , का0 शिवम सरोज ,रि0का0 सत्यम त्रिपाठी शामिल रहे।

सिद्धार्थनगर:वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव निलंबित Read More सिद्धार्थनगर:वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें