में दबंगों का कहर: पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र के पूरे तिलक मजरे बधैल गांव में सोमवार सुबह दबंगई का मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का आरोप लगा है।
चंदापुर रायबरेली। थाना क्षेत्र के पूरे तिलक मजरे बधैल गांव में सोमवार सुबह दबंगई का मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित आशीष सिंह पुत्र स्वर्गीय रामबक्श सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 मई 2026 की सुबह करीब 7 बजे गांव के ही कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।आशीष सिंह ने आरोप लगाया कि जब उनकी पत्नी उन्हें बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के दौरान परिवार में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
मामले में रमेश सिंह, गुड्डू सिंह, कमलेश सिंह तथा अरुण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एनसीआर संख्या 0014/2026 के तहत धारा 115(2) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।चंदापुर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मुकदमा दर्ज कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश समाचार रायबरेली समाचार पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई पुरानी रंजिश मारपीट मामला घरेलू विवाद आरोपी फरार गांव में हड़कंप रायबरेली न्यूज परिवार पर हमला दबंगई ग्रामीणों की भीड़ चंदापुर रायबरेली पूरे तिलक गांव लाठी डंडे से हमला आशीष सिंह महिला से मारपीट चंदापुर थाना बीएनएस धारा 115(2) एनसीआर दर्ज ग्रामीण क्षेत्र विवाद


Comments