कचनरवा मुख्य बाजार चढ़ा अतिक्रमणकारियों की भेंट, लोगों को बदबू से हो रही है परेशानी

स्थानीय प्रशासन मौन, लोगों ने किया मुख्य बाजार से अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन / सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा मुख्य बाजार इन दिनों अतिक्रमणकारियों को भेंट चढ़ गया। ऐसा ही मामला शुक्रवार को देखने को मिला जहाँ लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी क्रम में बतातें चलें कि कोन विंढमगंज मार्ग, कचनरवा बागेसोती मार्ग, हॉस्पिटल मार्ग इन दिनों मुर्गा मछली के दुकानदारों ने सड़क पर कब्जा कर दुकान लगाया जा रहा है।

IMG_20260516_121558

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं किया जा रहा है बल्कि प्रशासन आँख मुँदे बैठा है जहाँ लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि कचनरवा मुख्य बाजार से अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग लंबे अरसे से की जा रही है किन्तु प्रशासन की विफलता कहें या स्थानीय लोगों की कमी से अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका बल्कि इन दिनों सुर्खिया बटोर रही है।

गैर इरादतन हत्या में पति-पत्नी को सजा, कोर्ट ने सुनाई 10 व 7 वर्ष की कैद Read More गैर इरादतन हत्या में पति-पत्नी को सजा, कोर्ट ने सुनाई 10 व 7 वर्ष की कैद

IMG_20260516_120909

कोन  क्षेत्र में शिक्षा मित्र के भरोसे चल रहा है प्राथमिक विद्यालय गिजिनियादामर्, अध्यापक गायब Read More कोन क्षेत्र में शिक्षा मित्र के भरोसे चल रहा है प्राथमिक विद्यालय गिजिनियादामर्, अध्यापक गायब

लोगों का कहना है कि सड़क किनारे मुर्गा मछली की दुकान लगाने से लोगों को आते जाते समय छीटे पड़ते हैं जिससे लोगों को चलने में हो रही है परेशानी। इसके अलावा लोगों को दुर्गंध से क्षेत्र में रोग फ़ैलने का डर सता रहा है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया गया निरीक्षण Read More पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया गया निरीक्षण

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य बाजार में मुर्गा मछली की दुकानें लगाना जनहित में उचित नहीं है उसे नदी किनारे अन्य खाली जगहों पर लगवाया जाय जिससे लोगों को परेशानी न हो। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल उक्त प्रकरण को संज्ञान में लिया जाय ताकि लोगों को परेशानी न हो और होने वाली भयावह बीमारी से रोका जा सके।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार