ओबरा पुलिस एक नफर वारण्टी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राजेश तिवारी Picture
Published On

ओबरा / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में रविवार दिनांक 17.05.2026 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा क्रिमिनल अपील नं0-21/2007 धारा 7/16 पी.एफ.ए. एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी कैलाश यादव पुत्र राम बदन निवासी चैना टोला ओबरा, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र जिसके विरुद्ध मा0न्या0 द्वारा जैर जमानतीय वारण्ट जारी किया गया था जिसके क्रम में अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर मा0न्या0 रवाना किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 जुनैद खान,हे0का0 अशोक कुमार शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें