विशेष लोक अदालत का आयोजन, फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई

सोनभद्र में विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन दिनांक 22, 26 तथा 30 मई 2026 को

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रुप देने के लिए मा. मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशन में सम्पूर्ण भारतवर्ष में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने के संबंध में दिनांक 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह 2026 का शुभारम्भ किया गया है तथा उक्त अभियान दिनांक 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ संपन्न होगा।

विशेष लोक अदालत का आयोजन मा. सर्वोच्च न्यायालय परिसर में दिनांक 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को होगा, जिसमें मा. सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलें शामिल किये जायेंगे। विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा।

कचनरवा में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक Read More कचनरवा में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

आम जनमानस अपने मामले (जो मा. सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है) को समाधान समारोह में शामिल करने हेतु मा. सर्वोच्च न्यायालय के वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध गूगल फॉर्म को भर सकते हैं। उक्त गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31.05.2026 है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन दिनांक 22, 26 तथा 30 मई 2026 को किया जायेगा।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित Read More जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

उक्त जानकारी राहुल सिविल जज सी०डिद/सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गयी।

विकास भवन मे सहायक आयुक्त का विदाई समारोह संपन्न Read More विकास भवन मे सहायक आयुक्त का विदाई समारोह संपन्न

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें