कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च : डॉ. देवी सिंह पटेल

संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी, प्रयागराज 
 
सोमेश्वर नाथ मंडल की मासिक बैठक का आयोजन मंडल कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी डॉ. देवी सिंह पटेल उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिकृष्ण पांडेय ने की, जबकि संचालन महामंत्री हरिकृष्ण शुक्ला ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. देवी सिंह पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और सहयोग से ही केंद्र एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना जाति और धर्म का भेदभाव किए सभी वर्गों और समाज के लोगों के विकास के लिए कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो हर समाज और हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रयासों के कारण ही भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान कायम की है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरिकृष्ण पांडेय, महामंत्री कृष्ण कुमार शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र शुक्ला, पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लाल बहादुर साहू, मंडल उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, सेक्टर प्रभारी पंडित दामोदर प्रसाद तिवारी, सुभाष कुशवाहा, गणेश पांडेय, विनोद कुमार यादव, सेक्टर संयोजक आलोक भारती, तारकेश्वर पांडेय, भारत भूषण तिवारी, रमन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments