जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अभियोजन एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की
जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों, एनकार्ड, कानून व्यवस्था एवं प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
भदोही, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों, एनकार्ड, कानून व्यवस्था एवं प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियोजन कार्यों में तेजी लाने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, समस्त सहायक अभियोजन अधिकारियों एवं अपर शासकीय अधिवक्ताओं को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, हत्या, डकैती, बलात्कार, शस्त्र अधिनियम एवं अन्य गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कोर्ट केस रजिस्ट्रेशन, बेल/जमानत निस्तारण, चार्जशीट, चार्ज फ्रेम, फाइनल आर्ग्युमेंट, गवाहों की उपस्थिति एवं अभियोजन स्वीकृति से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि न्यायालय में गवाहों की अनुपस्थिति अथवा शिथिल पैरवी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी अधिकारी समन्वय स्थापित कर समय से कार्रवाई सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने विवेचकों को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करते हुए चार्जशीट समयबद्ध रूप से न्यायालय में प्रेषित की जाए। अभियोजन एवं पुलिस विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष बल दिया गया।
बैठक में आबकारी, खनन, परिवहन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रवर्तन विभागों की समीक्षा करते हुए शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध खनन, आबकारी, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण, संपत्ति जब्तीकरण एवं जिलाबदर की कार्यवाहियों की भी समीक्षा की गई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला, अभियोजन अधिकारी, अधिवक्ता एवम संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला सूचना कार्यालय, भदोही द्वारा प्रसारित।
भदोही समीक्षा बैठक आबकारी विभाग अवैध खनन उत्तर प्रदेश न्यूज कलेक्ट्रेट सभागार कानून व्यवस्था भदोही समाचार महिला अपराध जिलाधिकारी शैलेष कुमार पॉक्सो एक्ट पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी एनडीपीएस एक्ट एससी एसटी एक्ट लंबित मामलों का निस्तारण अभियोजन अधिकारी अभियोजन कार्य एनकार्ड समीक्षा प्रवर्तन कार्यवाही हत्या मामले डकैती बलात्कार केस शस्त्र अधिनियम चार्जशीट न्यायालय कार्यवाही गवाहों की उपस्थिति पुलिस विभाग समन्वय शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण संपत्ति जब्तीकरण जिलाबदर कार्रवाई


Comments