सम्पूर्ण समाधान दिवस पर घोरावल में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन समस्याएं, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

शनिवार दिनांक 16.05.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील घोरावल में जन शिकायतों को सुना गया।

इस दौरान उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े तथा शिकायतों का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

सोन नदी में डूबने से 6 वर्षीय बालक की मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार Read More सोन नदी में डूबने से 6 वर्षीय बालक की मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

बारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए बैठक का हुआ आयोजन  Read More बारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए बैठक का हुआ आयोजन

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार द्वारा तहसील ओबरा एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल द्वारा तहसील दुद्धी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जन समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

सिद्धार्थनगर:वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव निलंबित Read More सिद्धार्थनगर:वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल अंतर्गत संबंधित तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनपद पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निरंतर संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध होकर कार्य किया जा रहा है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें