अनपरा तापीय परियोजना में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, सीजीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

अधिकारियों व कर्मचारियों ने आवासीय परिसर व कार्यालय में किया श्रमदान

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

अनपरा/ सोनभद्र-

स्थानीय अनपरा तापीय परियोजना प्रबंधन द्वारा कॉलोनी परिसर में रविवार को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत कॉलोनी परिसर की वृहद रूप से स्वच्छता का शुभारम्भ किया गया।

IMG-20260517-WA0029

"इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड" में दर्ज हुए दो नए कीर्तिमान Read More "इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड" में दर्ज हुए दो नए कीर्तिमान

यह अभियान सुबह सात बजे से श्री शिव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर श्री रामलीला मैदान तक चला।अभियान की शुरुआत परियोजना प्रमुख इं अजय कुमार कटियार ने श्रम दान कर परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सभी कार्यरत कर्मियों को साफ सफाई व स्वच्छता का संदेश दिया।श्री कटियार ने सभी से अपने आवास के आस पास व अपने कार्यस्थल की स्वच्छता का संकल्प लेने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तथा सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्य वातावरण की स्थापना संभव है।

बहादुरगंज बताशा मंडी में शातिर चोर धराया, व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। Read More बहादुरगंज बताशा मंडी में शातिर चोर धराया, व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

स्वच्छता केवल साफ सफाई तक ही सीमित नहीं है बल्कि हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।विदित हो कि परियोजना प्रमुख द्वारा विगत माह से परियोजना के कार्य स्थलों की खुद निरीक्षण कर वृहद रूप से साफ सफाई कराई जा रही है।पर्यावरण को शुद्ध बनाने के दृष्टिगत आगामी माह से आवासीय परिसर तथा प्लांट के अंदर सैकड़ों पौधों का रोपड़ कराया जाएगा और उन्हें संरक्षित रखने का कार्य किया जाएगा।

चोपन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मारपीट व जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय Read More चोपन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मारपीट व जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

मुख्य महाप्रबंधक द्वारा स्वयं सफाई अभियान में जुड़कर उत्साहित करना प्रेरणादायक है।आगामी रविवार को सीआईएसएफ ग्राउंड में स्वच्छता अभियान का कार्य निर्धारित किया गया है जिसमे सीजीएम ने लोगों से बढ़ चढ़ कर सफाई अभियान में भाग लेने का अपील किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रशासन इं सोमनाथ मिश्रा,अधीक्षण अभियंता मुख्यालय इं कर्मेंद्र सिंह,अधीक्षण अभियंता इं विमलेंद्र सिंह,इं उत्पल शंकर,इं महेंद्र सिंह,अधिशासी अभियंता इं अदालत वर्मा,इं प्रभाकर सिंह, इं ज्ञानेंद्र सिंह,इं बीआर पटेल,इं संजय महतो,इं बृजेंद्र सिंह सहायक अभियंता इं पंकज पांडेय,इं अनिल निगम,इं त्रियुगी नारायण,इं राजेश पांडेय,अशोक शुक्ला,मुख्य

रसायनज्ञ दिनेश सिंह,विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों में वीके आनंद,बृज बिहारी यादव,आरएन तिवारी,अभिषेक सिंह,राकेश राय,राजकुमार यादव,सीलियम मसीह,मुकेश जायसवाल,राकेश जायसवाल,इंद्रेश सिंह,योगेंद्र मिश्रा,सूरज गुप्ता,नीरज जायसवाल,जितेंद्र जायसवाल,सतीश मधुकर,अभय सिंह,प्रभाकर सिंह,राकेश चौहान,दिनेश श्रीवास्तव,सतेंद्र मौर्या,अश्विनी कुमार,मनीष सिंह,श्याम बिहारी सिंह,सतीश सिंह,सुभाष सिंह,कृष्णा जायसवाल,इंद्रजीत,विकाश कुमार,चंदन,सत्य भूषण शर्मा,शैलेन्द्र गुप्ता सहित दर्जनों कार्मिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें