दुद्धी में चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से 2 नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह से बचाई गईं, भेजा बालिका बालगृह

शादी चाईल्ड हेल्प लाइन की सतर्कता से रुका मासूमों का बाल विवाह- सुधा गिरी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट की त्वरित कार्रवाई से थाना दुद्धी क्षेत्र की दो नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह से बचाकर सुरक्षित संरक्षण दिया गया। सूचना प्राप्त होते ही परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम में सुपरवाइजर सुधा गिरी, सत्यम चौरसिया और केसवर्कर बजरंग सिंह शामिल रहे। जांच के दौरान परिजनों से बालिकाओं की उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे गए, परन्तु कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टीम ने गीता (17 वर्ष) और सविता (16 वर्ष) को संरक्षण में लिया। कोतवाली दुद्धी में जीडी दर्ज कराने के उपरांत दोनों बालिकाओं को बाल कल्याण समिति, सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

13 वर्षों से साऊँघाट सीएचसी पर जमे स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बृजेन्द्र कुमार ने मचाया लूट Read More 13 वर्षों से साऊँघाट सीएचसी पर जमे स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बृजेन्द्र कुमार ने मचाया लूट

इस कार्रवाई पर परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने कहा, बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज के सहयोग और जागरूकता से ही बाल विवाह जैसी कुप्रथा को पूरी तरह रोका जा सकता है।बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार वर्तमान में दोनों किशोरियों को बालगृह बालिका, रॉबर्ट्सगंज में सुरक्षित रखा गया है, जहाँ उनकी देखभाल और काउंसलिंग की जा रही है।

सीएचसी कप्तानगंज पर कार्यरत कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित Read More सीएचसी कप्तानगंज पर कार्यरत कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित

चाइल्ड हेल्पलाइन की अपील-चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आमजन से अपील करती है कि बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी या किसी भी प्रकार के बाल शोषण की जानकारी मिलते ही तत्काल 1098 पर सूचित करें। आपकी एक कॉल किसी बच्चे का भविष्य बचा सकती है।

निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जिलाधिकारी ने की समीक्षा Read More निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें