हर घर जल नल योजना सिर्फ कागजों में, पिंडारी के टोला बुड़ा में प्यास से जूझते लोग

हर घर नल जल योजना का सपना हुआ चकनाचूर, नदी का गंदा पानी ही सहारा

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर / सोनभद्र -

जनपद के म्योरपुर ब्लॉक में सरकार की करोड़ों रुपये की लागत से बना टंकी इन दिनों सफेद हाथी साबित हो रहा है। बतातें चलें कि जल जीवन मिशन योजना पिंडारी ग्राम पंचायत के टोला बुड़ा में पूरी तरह फ्लाप साबित हो रहा है। यहां तक कि हालात इतने बदतर हैं कि आज भी ग्रामीण साफ पेयजल के लिए तरस रहे हैं और मजबूरी में नदी के चुहाड़ का दूषित पानी पीने को विवश हैं।

गांव के पवन कुमार पुत्र राम प्रसाद वीरापति, सुबेलाल और सुशीला समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि योजना के तहत नल-जल की सुविधा आज तक धरातल पर नहीं उतर पाई।सिर्फ कागजों में सब कुछ पूरा दिखा दिया गया, लेकिन हकीकत में एक बूंद पानी तक लोगों को नसीब नहीं हो रही।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, समाधान नहीं। गर्मी बढ़ने के साथ जल संकट और गहराता जा रहा है। महिलाएं और बच्चे रोजाना दूर-दूर तक पानी के लिए भटकते हैं, जिससे उनका जीवन बेहद कठिन हो गया है।

46 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा दोषी करार। Read More 46 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा दोषी करार।

सबसे गंभीर बात यह है कि लोग जिस पानी को पीने के लिए मजबूर हैं, वह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इससे गांव में बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि योजना में भारी अनियमितता और लापरवाही हुई है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस प्यासे गांव की सुध लेगा, या फिर जल जीवन मिशन सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएगा?

फरार चल रहे 01 नफर वारंटी  को कोन पुलिस ने  किया गिरफ्तार, भेजा  न्यायालय Read More फरार चल रहे 01 नफर वारंटी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें