हेमवती नंदन बहुगुणा महाविद्यालय में रोवर-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर आयोजित
स्वतंत्र प्रभात
नैनी,प्रयागराज।
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नैनी, प्रयागराज में सत्र 2026-27 के अंतर्गत रोवर-रेंजर्स इकाई के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 27 अक्टूबर 2026 को महाविद्यालय परिसर में हुआ। शिविर का आयोजन संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रोफेसर शशि कपूर के दिशा-निर्देशन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, आत्मनिर्भरता तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित कौशलों का विकास करना है।प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु श्रीमती उषा कुशवाहा एवं शिवम पांडेय प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान स्वयं सेवकों को रोवर-रेंजर्स के इतिहास, उद्देश्य, प्रतिज्ञा, नियम, सिद्धांत, वर्दी, संकेतों तथा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही सेवा कार्यों, दल भावना, व्यक्तित्व विकास एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता करने के तरीकों से भी परिचित कराया गया। शिविर के माध्यम से छात्र - छात्राओं में नेतृत्व, टीम भावना, सामाजिक सेवा तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
Naini Prayagraj News नैनी प्रयागराज समाचार personality development Disaster Management Training Hemwati Nandan Bahuguna College #SwatantraPrabhat पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रोफेसर शशि कपूर प्रोफेसर ओम प्रकाश एचएनबीजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नैनी रोवर रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर सत्र 2026-27 उषा कुशवाहा शिवम पांडेय छात्र नेतृत्व विकास अनुशासन और टीम भावना सामाजिक सेवा प्रशिक्षण आपदा प्रबंधन कौशल आत्मनिर्भरता अभियान विद्यार्थी व्यक्तित्व विकास राष्ट्र सेवा जागरूकता Rover Rangers Training Camp Student Leadership Development Five Day Training Camp Social Service Activities College News Uttar Pradesh


Comments