बेहतर  प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र का हुआ सम्मान

सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में हासिल किया 95 प्रतिशत अंक

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ | औरंगाबाद जागीर के बिजनौर रोड हिमालयन कॉलोनी स्थित लेन संख्या - तीन में रहने वाले मेघावी छात्र द्वारा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय, कॉलोनी और परिवार का मान बढ़ाने वाले छात्र तनय श्रीवास्तव को कॉलोनी वासियों व स्थानीय लोगों ने एक कार्यक्रम में माल्यार्पण कर प्रोत्साहित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
 
इस मौके पर सिंचाई विभाग में इंजीनियर के पद पर कार्यरत तनय के पिता संदीप श्रीवास्तव व सिंचाई विभाग में ही प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात मां निवेदिता श्रीवास्तव भी मौजूद रही। होनहार छात्र तनय ने बताया कि उनका बड़ा भाई तनिष श्रीवास्तव वाराणसी स्थित बीएचयू विश्वविद्यालय से आईआईटी की पढ़ाई कर रहा है । उनकी इस सफलता का श्रेय उनके माता, पिता, शिक्षकों और उनके बड़े भाई व नियमित परिश्रम को जाता है। तनय ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि भविष्य में एक अच्छा इंजीनियर अथवा प्रशासनिक अधिकारी बन कर वह देश की सेवा करना चाहते है ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें