भगवान परशुराम की पावन जयंती का आयोजन किया गया

हवन जन कल्याण के लिए पंडित सीताकान्त मिश्र  ने संपन्न कराया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बाराबंकी- बाबा पंचम दास कुटी दशहरा बाग में भगवान परशुराम जन्मोत्सव व अक्षय तृतीया का पावन कार्यक्रम ब्राह्मण कल्याण समिति बाराबंकी के तत्वाधान में आचार्य कन्हैयालाल मिश्र व नंदकिशोर पांडे एवं दिलीप मिश्र एडवोकेट के संयोजन एवं पूर्व विधायक चंद्रशेखर त्रिवेदी की अध्यक्षता में ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी, महामंत्री देश दीपक मिश्र व उपाध्यक्ष देव प्रकाश मिश्र की उपस्थिति में आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश, गौरी गणेश, नवग्रह, पृथ्वी पूजन, भगवान विष्णु सहस्त्र नाम का हवन जन कल्याण के लिए पंडित सीताकान्त मिश्र  ने संपन्न कराया।

इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर तिलक पूजन किया। इस पावन अवसर पर राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने उपस्थित ब्राह्मण जनों को संबोधित करते हुए कहा   हृदय से प्रार्थना है कि भगवान परशुराम जी की कृपा से सभी का जीवन साहस, विद्या एवं विवेक से परिपूर्ण हो तथा समाज में धर्म, न्याय और सत्य की स्थापना सदा बनी रहे।

इस अवसर पर चेयरमैन संघ के जिला अध्यक्ष रामशरण पाठक व बलराम पांडे आचार्य कन्हैयालाल मिश्र, भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष केके शुक्ला आदि ने सभा को संबोधित किया।ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी व महामंत्री देश दीपक मिश्रा द्वारा भगवान परशुराम का चित्र देकर मंत्री जी को सम्मानित किया गया साथ ही मंत्री जी द्वारा पूर्व विधायक चंद्रशेखर त्रिवेदी, पीसीएस में चयनित होने पर आशुतोष तिवारी  के साथ  वरिष्ठ ब्राह्मणजनों को  भगवान परशुराम का चित्र देकर सम्मानित किया गया।
 
इस अवसर पर कवियों ने काव्य पाठ भी किया जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ कवि  विनय शुक्ला,  सीताकांत मिश्रा स्वयंभू, साहब नारायण शर्मा, दीपक शुक्ल, अभिषेक शुक्ल, अनंत मिश्रा आदि ने भगवान परशुराम का महिमा मंडन करते हुए अनेक रचनाओं को प्रस्तुत किया।इस पावन मौके पर  पर्यावरण प्रहरी डीके शुक्ला द्वारा मंत्री जी को पौधा भेंट किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, वरिष्ठ एडवोकेट रमन द्विवेदी, सुनीत अवस्थी एडवोकेट, देश दीपक तिवारी,एडवोकेट विमलेंद्र तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, राहुल मिश्रा, पीयूष मिश्रा, संतोष मिश्रा, आदित्य दीक्षित, उपेंद्र द्विवेदी, रामू मिश्रा, हरिश्चंद्र शुक्ला, पुरुषोत्तम अवस्थी, श्रीकांत मिश्रा, राकेश अवस्थी, नंदकिशोर मिश्रा, राकेश शर्मा एडवोकेट, मास्टर जगदीश शुक्ला,एडवोकेट राजू मिश्रा ,त्रिजुगी नारायण शुक्ला, रमेश पांडे, रामचंद्र मिश्र अतुल दुबे प्रधान आदि उपस्थित भारी संख्या में ब्राह्मणों ने कार्यक्रम में सहभागिता का निर्वाहन किया।

घर का ताला तोड़कर लाखो की चोरी,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी Read More घर का ताला तोड़कर लाखो की चोरी,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

About The Author

Post Comments

Comments