आगामी ईद एवं बीजपुर में होने वाले राम कथा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

शोभा यात्राओं में हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध- प्रभारी निरीक्षक

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर /सोनभद्र 

स्थानीय थाना प्रांगण में आगामी ईद एवं दुधईया मंदिर प्रांगण में होने वाले राम कथा को लेकर रविवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक बीजपुर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न संप्रदाय के संभ्रांत जनों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने उपस्थित जन समुदाय से बीजपुर परिक्षेत्र में 18 मार्च से होने वाले राम कथा के बारे में जानकारी लिया व बताया कि कलश यात्रा व जुलूस में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन सख्त मना है इसके साथ ही किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक या उत्तेजक नारा नहीं लगना चाहिए ।

कथा की जानकारी देते हुए बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदन गोपाल दास ने बताया कि कलश यात्रा 18 मार्च को निकाली जाएगी जो स्वागत गेट से इंटक वेल तक जाकर जल लेकर वापस मंदिर में संपन्न होगी । विश्व हिंदू परिषद के यशवंत सिंह ने बताया कि सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार 19 मार्च की सुबह चैत्र नव वर्ष प्रतिपदा पर स्वागत गेट से बख्रिहवाँ चौराहे तक एक शोभायात्रा निकाली जाएगी । आगामी ईद को लेकर इजाजत शेख ने क्षेत्र में ईदगाहों के बारे में जानकारी देकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया । प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित जन समुदाय को त्योहारों को मिलजुल कर मनाने की अपील करते हुए हिदायत दिया कि त्योहारों में शासनादेश का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

दो निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक, एसपी ने लगाए स्टार Read More दो निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक, एसपी ने लगाए स्टार

बीजपुर बाजार में उपजे जमीनी विवाद के बारे में भी उपस्थित जन समुदाय को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि उक्त जमीन के बारे में एनटीपीसी से वार्ता चल रही है निर्णय आने तक उक्त जमीन पर कोई कार्य नहीं किया जाएगा । बैठक में मुख्य रूप से बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदन गोपाल दास, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष यशवंत सिंह, ग्राम प्रधान रजमिलान बद्रीनाथ,भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि, खमरिया ग्राम प्रधान इजाजत शेख, मीर हसन राम भजन सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।।

भागवत कथा के चौथे दिन राम अवतार.कृष्ण अवतार.वामन अवतार को सुनकर श्रोता हुए मंत्र मुग्ध  Read More भागवत कथा के चौथे दिन राम अवतार.कृष्ण अवतार.वामन अवतार को सुनकर श्रोता हुए मंत्र मुग्ध

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें