अबीर - गुलाल लगाकर शोहरतगढ़ में भ्रमण कर लोगों ने खेली होली

होली जुलूस में शामिल लोग ढोल नगाड़ों के साथ फाल्गुनी गीतों पर खूब थिरकते रहे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। रंगोत्सव के दिन नगर पंचायत शोहरतगढ़ में धूम रही। बुधवार सुबह से ही भारी संख्या नगर के नागरिक श्री राम जानकी मंदिर में इकट्ठा हुए। मंंदिर मे भगवान श्रीकृष्ण को अबीर गुलाल लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होली की शुरुआत नपं अध्यक्ष उमा अग्रवाल, पति रवि अग्रवाल ने किया।नपं अध्यक्ष की अगुवाई में मंदिर परिसर से होली टोली का जुलूस निकलकर गड़ाकुल , धर्मशाला, गोलघर, मस्जिद टोला, मुसाफिर खाना , कुंजड़ा मोहल्ला, सोनारी मोहल्ला,  पुलिस पिकेट चौराहा होते पुनः श्रीराम जानकी मंदिर पहुंची।
 
होली जुलूस में शामिल लोग ढोल नगाड़ों के साथ फाल्गुनी गीतों पर खूब थिरकते रहे। अबीर गुलाल व तमाम रंगों से सराबोर होली प्रेमियों ने खूब आनंद लिया। जगह- जगह लोगों को होली टोली ने बधाई दी। सुरक्षा को लेकर पूरे कस्बे मे जगह जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। इस दौरान एसडीएम विवेकानंद मिश्रा, सीओ मयंक द्विवेदी, एसओ नवीन कुमार सिंह, रवि अग्रवाल, नंदू गौड़, राम उजागिर, मनोज गुप्ता, शैलेंद्र कौशल, राजकुमार मोदनवाल, अरविंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार