महाशिवरात्रि व रमजान को लेकर थाना परिसर बाजार शुक्ल में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व संभ्रांत नागरिकों ने शांति-सौहार्द बनाए रखने का लिया संकल्प

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बाजार शुक्ल, अमेठी। आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं रमजान को सकुशल, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर बाजार शुक्ल में थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के धर्मगुरु तथा सैकड़ों की संख्या में संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने कहा कि त्यौहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के प्रतीक होते हैं।
 
सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी और रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी।धर्मगुरुओं व जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व मनाने तथा प्रशासन को हर संभव सहयोग देने की अपील की। बैठक में जुलूस मार्ग, नमाज के समय, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई तथा विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
 
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए महाशिवरात्रि और रमजान को परंपरागत उल्लास व शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया। थाना अध्यक्ष ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन जनता के सहयोग से ही बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कर सकता हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से ध्रुव गुप्ता डब्ल्यू, जौदिल मऊ प्रधान प्रतिनिधि सोनू, मदन चंद सेठ, अमरचंद सेठ, शुभम गुप्ता, विजय गुप्ता, तबरेज आलम, अरमान खान, सलमान सहित सैकड़ो की संख्या में प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार