बीजेपी  ने मनमोहन सिंह को 2004 में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने से रोका था: जयराम रमेश

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। लोकसभा में सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को एक पुराने वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2004 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने से रोका था।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मनमोहन सिंह का 10 मार्च 2005 को दिये गए एक भाषण का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया, जिसमें सिंह ने इस बात का उल्लेख किया था कि 10 जून 2004 को उन्हें धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने से रोका गया था।

रमेश ने बुधवार देर रात वीडियो का हवाला देते हुए कहा था कि यह इस बात को याद दिलाने के लिए है कि 10 जून 2004 को तत्कालीन प्रधानमंत्री को भाजपा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने नहीं दिया था।

लोकसभा में बुधवार को उस वक्त नाटकीय दृश्य देखने को मिला, जब विपक्ष की कई महिला सांसद बैनर लेकर प्रधानमंत्री की सीट की ओर बढ़ गई थीं। उस समय ऐसी संभावना थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देने के लिए सदन में आ सकते हैं।

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहा तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार Read More विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहा तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार

इस घटना के समय प्रधानमंत्री मोदी सदन में मौजूद नहीं थे और भाजपा सदस्य पी. पी. चौधरी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रख रहे थे।

परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही Read More परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही

About The Author

Post Comments

Comments