विद्युत पोल से लाखों का तार काट ले गए चोर

Office Desk Lucknow Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील लालगंज क्षेत्र के राजापुर बरीबोझ की ओर बन रही एचटी लाइन से लाखों का तार अज्ञात चोर काट ले गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो इसकी सूचना विभाग को दी गई। अवर अभियंता ने पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज क्षेत्र के राजापुर बरीबोझ की ओर बन रही एचटी लाइन से दर्जन भर से अधिक विद्युत पोल में खींचे गए तार अज्ञात चोर बीती रविवार की रात अज्ञात चोर काट ले गए।
 
इससे लाखों का नुकसान विभाग को हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तार चोरी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बढ़ गए हैं। अवर अभियंता कमलेश विश्वकर्मा का कहना है कि दर्जन भर से अधिक विद्युत पोल से तार चोरी हुए है। अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें