Aaj Ka Rashifal: आज 17 दिसंबर को इन राशि वालों को होगा धन लाभ, जानें आपका कैसा रहेगा दिन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Aaj Ka Rashifal: राशिफल निकालते समय ग्रह-नक्षत्रों के साथ पंचांग की विस्तृत गणना का अध्ययन किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रहों की वर्तमान चाल पर आधारित भविष्यफल है, जिसमें मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के दिनभर के सभी पहलुओं जैसे नौकरी, व्यापार, पारिवारिक संबंध, सेहत, लेन-देन और शुभ-अशुभ घटनाओं का विस्तृत विश्लेषण शामिल होता है। इसे पढ़कर आप अपने दिन की योजना को और बेहतर बना सकते हैं तथा आने वाली चुनौतियों और अवसरों के लिए पहले से तैयार रह सकते हैं।

मेष (Aries)

आज का दिन धन लाभ देने वाला है। अचानक प्राप्त हुए लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने कार्यों में पूरी ऊर्जा के साथ जुटेंगे। संतान के करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार में वरिष्ठों का आशीर्वाद आपको सफलता दिलाएगा। बिजनेस में किसी बड़ी डील के फाइनल होने की संभावना है।

वृषभ (Taurus)

दैनिक राशिफल : आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आएगा Read More दैनिक राशिफल : आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आएगा

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन किसी मित्र की सलाह पर सोच-समझकर ही कदम उठाएं। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है। किसी कार्य के अंतिम समय में बिगड़ने की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

दैनिक राशिफल : इन पांच राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के नए रास्ते, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल Read More दैनिक राशिफल : इन पांच राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के नए रास्ते, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

मिथुन (Gemini)

दैनिक राशिफल:  आज इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी Read More दैनिक राशिफल:  आज इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

खर्चों में बढ़ोतरी आपको परेशान कर सकती है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। वाहन खरीदने का मन बन सकता है, लेकिन किसी और का वाहन लेकर न चलाएं। परिवार में अधिक खर्च तनाव बढ़ा सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

कर्क (Cancer)

आपको आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। कला और कौशल में निखार आएगा। परिवार में किसी शुभ आयोजन की संभावना है। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और छोटे-मोटे लाभ मिलने की संभावना रहेगी।

सिंह (Leo)

आज का दिन कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित करने का है। सहकर्मी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करेंगे। पूर्व में किए निवेश से अच्छा लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग करेंगे और साथ में अच्छा समय बितेगा।

कन्या (Virgo)

आज बिजनेस के लिए दिन अनुकूल है। किसी डील को लेकर नई पार्टनरशिप बन सकती है। आय के नए स्रोत बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आंखों की समस्या को हल्के में न लें। किसी के कहने पर जल्दबाजी में निर्णय न लें।

तुला (Libra)

लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने का समय है। आलस्य छोड़कर सक्रिय रहें। किसी कानूनी मामले में राहत मिलेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे। संतान की तरक्की से जुड़े अवरोध दूर होंगे। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)

आज मन में चिंता बनी रह सकती है। परिवार में चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा। नई चीजें सीखने का मन बनेगा। किसी पुराने लेन-देन को निपटाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ मस्ती में समय बीतेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से नई नौकरी मिलने की संभावना है।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन सामान्य रूप से ठीक रहेगा। कारोबार को नई दिशा मिलेगी। जीवनसाथी के साथ खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी पुराने मित्र से विवाद हो सकता है। बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

मकर (Capricorn)

दिन असमंजस से भरा रह सकता है। किसी सरकारी कार्य के समय पर पूरा होने से राहत मिलेगी। खर्चों को नियंत्रित रखना होगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद परेशान कर सकता है।

कुंभ (Aquarius)

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। धन में वृद्धि होगी। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में समय से पहले काम पूरा करने पर प्रशंसा मिलेगी। घर का कोई जरूरी कार्य पूरा होने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए शुभ रहेगा।

मीन (Pisces)

दिन अनुकूल रहेगा। नया काम शुरू करने का योग है और सफलता भी मिलेगी। व्यापार में तेजी आएगी। परिवार में विवाह संबंधी अड़चनें दूर होंगी। धन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना आवश्यक है। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments