ई-रिक्शा को ओवरलोड गन्ना लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें ई-रिक्शा सवार दंपती की मौके पर ही मौत 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले मे बुधवार दोपहर नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवर ब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे ई-रिक्शा को ओवरलोड गन्ना लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें ई-रिक्शा सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक बच्चा और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा ओवर ब्रिज से नीचे उतर रहा था, तभी अनियंत्रित ट्रक सीधे रिक्शा पर चढ़ गया। ट्रक पर गन्ने का अत्यधिक वजन होने के कारण ई-रिक्शा बुरी तरह दब गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
 
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और फायर विभाग मौके पर पहुंचा। ट्रक को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद जेसीबी मशीन की मदद ली गई। मृतक दंपती की पहचान कलवारी थाना क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल बच्चे और बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद फुटहिया ओवर ब्रिज क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments