मध्यगोपाली शनि मंदिर में हर शनिवार लगता है भोग, सैकड़ों श्रद्धालु होते हैं शामिल

मध्यगोपाली शनि मंदिर में हर शनिवार लगता है भोग, सैकड़ों श्रद्धालु होते हैं शामिल

चौपारण, हजारीबाग,
झारखंड
 
चौपारण प्रखंड मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर मध्यगोपाली स्थित प्राचीन शनि मंदिर में प्रत्येक शनिवार भोग का आयोजन किया जाता है। इसमें दूर-दूर से आने वाले सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण करते हैं। यह जानकारी शनि मंदिर के संस्थापक सदस्य मोहन यादव ने पत्रकारों को दी।
 
 बीते शनिवार को आयोजित विशेष आरती में कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इनमें निवर्तमान सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, शनि मंदिर के संस्थापक सदस्य मोहन यादव, वरिष्ठ समाजसेवी सियाराम कुमार भारती, युगल किशोर साव, गंदौरी यादव, कैलाश कुमार गुप्ता, ज्ञानी साव और अनिल पासवान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
 
मंदिर प्रबंधन के अनुसार, हर शनिवार किसी न किसी श्रद्धालु द्वारा भगवान शनि को भोग हेतु चढ़ावा दिया जाता है। इस सप्ताह का भोग खर्च चौपारण निवासी उपेंद्र वर्णवाल ने वहन किया। मोहन यादव ने बताया कि भक्तों की बढ़ती आस्था के कारण मंदिर परिसर में हर सप्ताह धार्मिक माहौल बना रहता है। इस अवसर पर निवर्तमान सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे भी शनि भगवान को भोग लगाकर शनि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel