बनारस - खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तिथि घोषित।
खजुराहो से बनारस तक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन — पर्यटन और कनेक्टिविटी को नई दिशा।
On
स्वतंत्र प्रभात। ब्यूरो प्रयागराज।
रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने बनारस और खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26506/26505) के नियमित परिचालन को स्वीकृति प्रदान की है। यह ट्रेन 11 नवंबर 2025 से नियमित रूप से संचालित की जाएगी।* यह आधुनिक ट्रेन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक तथा पर्यटन स्थलों को जोड़ेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (गुरुवार को छोड़कर) चलेगी।
बनारस और खजुराहो दोनों ही भारतीय आध्यात्मिकता और कला के प्रतीक हैं। इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से काशी, चित्रकूट, बाँदा और बुंदेलखंड क्षेत्र की कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सुधार होगा। इससे न केवल तीर्थ और सांस्कृतिक पर्यटन को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, शिक्षा और व्यापारिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।
गाड़ी संख्या 26506 बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस समय सारणी:
बनारस (05.15 प्रस्थान)
विन्ध्याचल (06.55/06.57)
प्रयागराज छिवकी (08.00/08.05)
चित्रकूटधाम कर्वी (10.05/10.07)
बांदा (11.08/11.10)
महोबा (12.08/12.10)
खजुराहो (13.10 आगमन)
*गाड़ी संख्या 26505 खजुराहो–बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस।
खजुराहो (15.20 प्रस्थान)
महोबा (16.18/16.20)
बांदा (17.13/17.15)
चित्रकूटधाम कर्वी (18.13/18.15)
प्रयागराज छिवकी (20.20/20.25)
विन्ध्याचल (21.10/21.12)
बनारस (23.10 आगमन)
यह ट्रेन खजुराहो से बनारस तक की यात्रा को मात्र सात घंटे 50 मिनट में पूरा करेगी। तीर्थ यात्रियों, छात्रों और पर्यटकों के लिए यह तेज़, सुरक्षित और आरामदायक परिवहन का माध्यम बनेगी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
11 Dec 2025
11 Dec 2025
10 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List