शंकरगढ़-कपारी मार्ग पर हुए गहरे गड्ढे दे रहे दुर्घटनाओं को आमंत्रण

एसडीएम ने दिया आश्वासन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज, यमुनानगर (बारा)। तहसील क्षेत्र स्थित कपारी मोड़ से शंकरगढ़ जाने वाले मार्ग पर एक गहरा गड्ढा क्षेत्रीय लोगों के लिए परेशानियों का सबब बनता जा रहा है। जिससे आए दिन वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। यह मार्ग शंकरगढ़ के कई गांवों को जोड़ता है, इस मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। सड़क के बीच बने गड्ढे में बाइक सवार फंसकर गिरते रहे हैं और अक्सर चोटिल भी हो जाते हैं। इस मामले पर जानकारी लेने पर एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है, और अब तुरन्त निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
 
अभी कुछ दिनों पहले ही एक बाइक सवार इसी गड्ढे में फिसलकर घायल हो गया था। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों ने मरम्मतीकरण के लिए कोई कवायद शुरू नहीं की, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। ग्रामीणों में सत्यम मिश्रा, रुद्राक्ष मिश्रा, इंद्रजीत मिश्रा और सुभाष ने बताया कि गड्ढे ने अब बड़ा आकार ले लिया है, जिससे राहगीरों को हर समय खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही सड़क मार्ग का मरम्मतीकरण शुरू नहीं हुआ , तो आन्दोलन करने पर बाध्य होना पड़ेगा। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें