नवीनतम
राजनीति
भारत
Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: मॉनसून की वापसी के साथ ही देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में जहां पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र और गोवा जैसे तटीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।
भारत मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में 29 और 30 सितंबर को भीषण से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके पीछे खंभात की खाड़ी में बना हुआ एक सुस्पष्ट कम दबाव क्षेत्र जिम्मेदार है। इसी के असर से इन इलाकों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश देखने को मिल सकती है।
वहीं, 2 अक्टूबर से बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी कई जगहों पर भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर के लोग पिछले एक सप्ताह से भीषण उमस और गर्मी से जूझ रहे हैं। हालांकि अब मौसम थोड़ा राहत देने वाला हो सकता है। 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है।
उत्तर प्रदेश का हाल
उत्तर प्रदेश में भी दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। पूरे राज्य में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है। 29 और 30 सितंबर को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 2 अक्टूबर के बाद से भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।
बिहार में उमस भरी गर्मी से राहत कब?
बिहार में मॉनसून की विदाई के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। सितंबर में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि, 1 से 4 अक्टूबर के बीच अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है। 4 और 5 अक्टूबर को कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
हिमाचल प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?
पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। 4 और 5 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना रहेगा।
राजस्थान में मौसम का रुख
राजस्थान के लोगों को आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक रह सकता है।
महाराष्ट्र और गोवा में बारिश का कहर
कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है। 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मराठवाड़ा और विदर्भ में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments