वाहन चेकिंग अभियान चलाकर काली फिल्म व हुटर लगे वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई

यातायात नियमों का उल्लंघन पर होगी कार्रवाई- प्रभारी निरीक्षक

राजेश तिवारी Picture
Published On

यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने हेतु चेकिंग अभियान।

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

चोपन/सोनभद्र-

 रविवार की सायं चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर सोन पुल के समीप व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान कई वाहनों पर नियम विरुद्ध काली फिल्म लगी पाई गई, जिसे मौके पर ही उतरवाया गया। वहीं कुछ प्राइवेट वाहनों पर अवैध तरीके से हुटर भी लगाए गए थे, जिन्हें तत्काल हटवाकर चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने इस दौरान काली फिल्म लगे चार वाहनों तथा हुटर लगे दो वाहनों का चालान किया।थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने कैम्प कार्यालय एवं रिजर्व पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ Read More 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने कैम्प कार्यालय एवं रिजर्व पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

Post Comments

Comments