Kal Ka Mausam: हरियाणा, यूपी, राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देशभर में मॉनसून की वापसी का समय आ चुका है, लेकिन कई राज्यों में यह प्रक्रिया अब भी धीमी है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, गंगा के मैदानी क्षेत्रों से सटे पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

इसके अलावा, 25 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक और नया कम दबाव क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसका असर दशहरे से पहले देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है। खासकर गांगेय पश्चिम बंगाल में 23 सितंबर को, ओडिशा में 26 सितंबर तक और आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में 26–27 सितंबर को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

हालांकि उत्तर भारत में मानसून की विदाई के बाद भी एक और दौर की बारिश संभव है, लेकिन फिलहाल दिल्ली में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले तीन दिनों तक यहां बारिश की संभावना नहीं है और तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दशहरे तक राजधानी में मौसम साफ रहेगा।

उत्तर प्रदेश में भी बारिश लगभग थम चुकी है। आने वाले तीन दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, 25 सितंबर को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 26 से 28 सितंबर के बीच भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी संभव है। तापमान में बढ़ोतरी और बढ़ती उमस से लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

हलिया में कथित झोलाछाप चिकित्सकों का बढ़ता जाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल Read More हलिया में कथित झोलाछाप चिकित्सकों का बढ़ता जाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

बिहार में भी फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। पटना, नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, सिवान, सारण, भोजपुर, दरभंगा और समस्तीपुर जैसे जिलों में गर्मी का असर बढ़ेगा। वहीं, झारखंड के दक्षिणी जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

राजस्थान और गुजरात से मॉनसून लगभग विदा हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में कल मौसम शुष्क रहेगा और कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है। दूसरी ओर, महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा और घाट क्षेत्रों में 25 से 29 सितंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में बीते 24 घंटों में अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें