नवीनतम
फीचर्ड
भारत
Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देशभर में जहां एक ओर मॉनसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है, जबकि महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
राजस्थान में मानसून की विदाई के बावजूद कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में म्यांमार-बांग्लादेश तटों के पास 25 सितंबर के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से ओडिशा में 23 से 26 सितंबर के बीच, जबकि छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 24 से 26 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में अगले 4–5 दिनों तक भारी वर्षा का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो मौसम विभाग ने बताया है कि 23 सितंबर तक आसमान साफ रहेगा और तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 21 सितंबर को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है, और हवा की गति शाम व रात के समय 15 किमी प्रति घंटा से कम रह सकती है।
Read More मृत छात्र प्रिंस के परिजनों से मिलने सेमरी गांव पहुंचीं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल, बंधाया ढांढसउत्तर प्रदेश में भी मौसम ने करवट ली है, जहां राजधानी लखनऊ समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है, लेकिन 25 सितंबर तक राज्यभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। खासकर पश्चिमी यूपी में गर्मी ज्यादा महसूस की जा सकती है। बिहार में भी 21 सितंबर को बारिश की संभावना नहीं है, जबकि 20 सितंबर तक कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच अचानक भारी बारिश ने लोगों को हैरान कर दिया। उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश दर्ज की गई है, और मौसम विभाग ने आठ जिलों में अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में इस बार सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है और अब भी वर्षा जारी है, जिससे लोग मॉनसून की विदाई का इंतजार कर रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अभी यहां मॉनसून की विदाई की कोई निश्चित तिथि तय नहीं की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 20 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 20 से 24 सितंबर के बीच भारी वर्षा का अनुमान है।
पश्चिम भारत की बात करें तो मराठवाड़ा, गुजरात और कोंकण-गोवा में भी 20, 25 और 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी अगले 2–3 दिनों में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों से शुरू हो सकती है।
इस बीच मछुआरों के लिए चेतावनी जारी करते हुए 20 से 25 सितंबर तक पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, श्रीलंका तट, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि इन क्षेत्रों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ऊंची लहरें उठने का खतरा रहेगा।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments