Haryana: हरियाणा शिक्षा विभाग जल्द भरेगा 250 प्रिंसिपल पद, 80:20 के अनुपात में होगा प्रमोशन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा शिक्षा विभाग ने रेस्ट ऑफ हरियाणा कैडर में प्रिंसिपल के 250 रिक्त पदों को जल्द भरने का फैसला लिया है। इन पदों पर प्रमोशन के माध्यम से भर्ती की जाएगी, जिसमें 80 प्रतिशत पद पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) यानी लेक्चरर और 20 प्रतिशत पद हेडमास्टर को प्रमोट करके भरे जाएंगे।

विभाग ने इसके लिए सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को निर्देश जारी किए हैं कि वे एक सप्ताह के भीतर पात्र शिक्षकों की सूची तैयार कर भेजें। हेडमास्टर की वरिष्ठता संख्या 697 से 739 और पीजीटी की वरिष्ठता संख्या 6501 से 7450 के बीच तय की गई है।

प्रमोशन के लिए शिक्षकों को अपने केस के साथ मास्टर डिग्री, बीएड डिग्री, अनुशासनात्मक कार्रवाई न होने का प्रमाण-पत्र, स्टेट अवॉर्ड या दिव्यांगता के आधार पर सेवा विस्तार से संबंधित प्रमाण-पत्र संलग्न करना होगा। वहीं, जिन्होंने पहले प्रमोशन अस्वीकार किया था, यदि एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है तो वे पुनः आवेदन कर सकते हैं।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सेवानिवृत्त, जांच की प्रक्रिया में शामिल या अधूरी एमआईएस प्रोफाइल वाले शिक्षकों के प्रमोशन केस स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस फैसले का शिक्षक संगठनों ने स्वागत किया है। हाल ही में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (HASLA) के प्रतिनिधिमंडल ने यह मुद्दा मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ. यशपाल यादव के समक्ष प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद विभाग ने वरिष्ठता सूची और प्रमोशन की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रदेश के लगभग 500 स्कूलों में लंबे समय से प्रिंसिपल के पद खाली पड़े हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

बीआरसी एका में दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए लगा मेडिकल कैंप Read More बीआरसी एका में दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए लगा मेडिकल कैंप

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार