3 वर्षों से मैन सड़क मार्ग पर गंदे जल भराव को लेकर बुजुर्ग महिलाओं, पुरुषों सहित स्कूली बच्चों में आक्रोश

स्वच्छ भारत मिशन अभियान की पोल खोल रहा अठोआ गांव में 3 वर्षों से मैन सड़क मार्ग पर भरा गंदा जल भराव ।।

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

प्रशासन में बैठे जिम्मेदारों तुम्हारा ध्यान किधर है, गांव के मैन सड़क मार्ग पर भरा गंदा जल भराव इधर है।।

अहिरोरी/हरदोई-प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गए स्वच्छ भारत मिशन अभियान योजना जिम्मेदारों के लापरवाही के चलते धरातल पर हुई धड़ाम। बता दे जिले के विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत अठोआ गांव का मुख्य मार्ग कई सालों से जर्जर हालत व नाली, नाला न होने से गांव के गंदे पानी का तालाब सा बन गया है। इससे आवागमन करने वालों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इस कदर बदहाल है कि स्कूली बच्चों का तो बुरा हाल होता ही साथ बाहर से आने वाले रिश्तेदार भी गांव आने से कतरा रहे है। प्रशासन की अनदेखी से इस गांव के बाशिंदे अपनी बदहाली को लेकर आशू बहा रहे हैं।
 
गांव के ही मुन्नी देवी, मीनू तिवारी, क्रांति, रामेश्वरी, सुभाष त्रिपाठी, जगजीवन कश्यप, सत्य प्रकाश, तिवारी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि 3 वर्षों से गंदे जलभराव की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत, प्रशासनिक अधिकारियों सहित क्षेत्रीय विधायक,ब्लॉक प्रमुख को अवगत कराया गया, इसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नही किया गया। राहगीरों के लिए यह समस्या नासूर बन गई है। मार्ग के मध्य गंदा जलभराव के कारण सड़क टूटकर गहरे गड्ढों में तब्दील होने से यहां आए दिन वाहन फंसते हैं।
 
सबसे अधिक परेशानी तो दो पहिया वाहन चालकों को हो रही है। अत्यधिक गंदे जलभराव से दोपहिया वाहन पानी में बंद हो जाते है। जो ग्रामीणों की मदद से कीचड़ से बाहर निकाले जाते हैं विद्यालय आते-जाते समय स्कूली बच्चों में प्रगति, राज,सूर्यांश सिंह,अंशु तिवारी, प्रिया तिवारी, हर्षिता, अंशिका, छोटी, रंजीत, शीतल,वैभव,प्रदीप को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिनकी ड्रेस गंदी हो जाती है। कई बार बच्चे इसमें गिर भी चुके हैं। गंदे जलभराव से मच्छरों की भरमार से डेंगू-मलेरिया, टाइफाइड जैसी घातक बीमारी पनपने का भी डर बना रहता है बदबू से सभी ग्रामीणों का जीना दुश्वार बना हुआ है।
 
यदि मुख्य रास्ते में गंदे जलभराव की समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण लामबंद होकर जन आंदोलन करने पर विवश होंगे। विद्यालय के इंचार्ज आशीष सिंह चंदेल ने कहां इस जटिल समस्या का समाधान होना चाहिए। ग्राम प्रधान अरुण कुमार ने बताया यह मार्क पीडब्ल्यूडी विभाग के तहत आता है ग्राम पंचायत स्तर से कार्य नहीं करवाया जा सकता। मामले पर ग्राम विकास अधिकारी से संपर्क साधा गया तो मीटिंग में होने की बात कही।
 
खंड विकास अधिकारी ने बताया मामला संज्ञान में नहीं था। मौके की जानकारी कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उपरोक्त समस्या पर ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह ने बताया हमारे क्षेत्र की समस्या है कानूनन प्रक्रिया के तहत कुछ कार्यों में विलंब हो जाता है मेरा प्रयास जारी है मनरेगा में भेजा गया है ब्लॉक प्रमुख ने उम्मीद जताई है कार्य हो जाएगा। जिससे जनता को काफी सहूलियत मिलेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें