पुलिस चौकी पर होली मिलन समारोह आयोजित
कार्यक्रम में मौजूद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी होली की बधाई
On
(Report: Manoj Pandey)
महराजगंज। परसामलिक थानांतर्गत सेवतरी पुलिस चौकी पर बुधवार को होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकार व जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों ने भाग लिया। इस दौरान चौकी प्रभारी अमित सिंह व थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार तथा अन्य पुलिस कर्मियों ने कार्यक्रम में मौजूद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
इस दौरान लोग होली के रंग में सराबोर नजर आए। चौकी प्रभारी अमित सिंह ने कहा कि होली का पर्व एक दूसरे से मिल जुलकर रहने व आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन के साथ ही लोगों के मन से द्वेष व अहंकार की भावना का दहन हो जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई का द्योतक है।
थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि रंगों का त्योहार होली मुख्य रूप से सत्य की विजय और असत्य की हार को प्रदर्शित करती है। जिससे हम सब को अपने बुराई को त्याग कर अच्छाई को आत्मसात करने का प्रेरणा देती है।
इस दौरान हेड कांस्टेबल अमरजीत कुमार, संदीप कुमार, चंद्रशेखर मौर्य, उज्जवल दीक्षित, अजीत यादव, रामगनेश चौहान तथा पत्रकार पंकज मणि त्रिपाठी, गोविंद साहनी, गुड्डू चौबे, दीपक पाण्डेय ग्राम प्रधान अनिल यादव, चंद्रशेखर सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Jan 2026
17 Jan 2026
17 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
18 Jan 2026 18:10:15
नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के बीच जारी व्यापारिक तनाव के बीच एक नया कूटनीतिक संकेत सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List