सड़क दुर्घटना में साले की मौत बहनोई घायल

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

बीघापुर(उन्नाव)।

 

बारा सगवर थाना क्षेत्र के चंदनपुर विभौरा निवासी चंदन पुत्र कमलेश उम्र 24 वर्षीय बाइक से अपने बहनोई बारा सगवर थाना क्षेत्र के धनईखेड़ा निवासी सुधीर पुत्र गया प्रसाद उम्र 26 के साथ बीघापुर थाना क्षेत्र के लालकुंआ गए हुए थे। गुरुवार शाम 6:30 बजे वापस लौटते समय घाटमपुर चौराहे के पास स्थित एक ईंट भट्टे के सामने बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिसमें चंदन की मौके पर ही मौत हो गई।

और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस द्वारा उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर पंकज पाण्डेय ने चंदन को मृत घोषित कर दिया तथा घायल को जिला चिकित्सालय उन्नाव रेफर कर दिया । जहाँ उन्नाव से घायल सुधीर को कानपुर इलाज के लिए रेफर किया गया है। चंदन इंदौर में रहकर होटल में नौकरी करता था। अपने चाचा के लड़के की शादी में शामिल होने 25 फरवरी को गांव आया था।

नगरपालिका प्रशासन पर भूमाफिया भारी,बेशकीमती जमीनों का चिन्हांकन करवाने मे छूट रहा पसीना Read More नगरपालिका प्रशासन पर भूमाफिया भारी,बेशकीमती जमीनों का चिन्हांकन करवाने मे छूट रहा पसीना

मृतक चंदन दो भाई सूरज, नीरज व बहन बबिता में से सबसे बड़ा था। चंदन के दो बेटी वैष्णवी 5 वर्ष व शगुन 2 वर्ष की है। माता बिटान व पत्नी रोशनी का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम करके विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने महिला थाना रॉबर्ट्सगंज का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण , अभिलेखों,  दिए आवश्यक दिशा-निर्देश Read More अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने महिला थाना रॉबर्ट्सगंज का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण , अभिलेखों, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें