पहले अवैध  शराब तस्करी में बाप, अब चोरी के मंगलसूत्र खरीदने के आरोप में  पुत्र गिरफ्तार

पूर्व उन पर ज्वेलरी दुकान की आड़ में शराब के अवैध कारोबार का आरोप लगा था

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

पटना , स्वंतत्र पत्रकार

सीमावर्ती जिले सुपौल के त्रिवेनीगंज शहर के सर्राफा बाजार में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शनिवार देर शाम  जिले की पिपरा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए त्रिवेणीगंज बाजार स्थित एक चर्चित व तथाकथित  ज्वेलरी दुकान पर अचानक छापेमारी की। पुलिस ने चोरी के मंगलसूत्र की बरामदगी के बाद दुकान संचालक सुमित स्वर्णकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बताया जाता है कि पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलसूत्र चोरी के मामले में पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर पुलिस त्रिवेणीगंज पहुंची थी। आरोपी ने चोरी का मंगलसूत्र शहर के श्री ज्वेलर्स में बेचने की बात कबूली। इसके बाद पुलिस ने दुकान में छापेमारी कर कथित रूप से चोरी का मंगलसूत्र बरामद किया और संचालक सुमित स्वर्णकार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार सुमित स्वर्णकार शहर के वार्ड संख्या 5 निवासी दिनेश स्वर्णकार का पुत्र है। दिनेश स्वर्णकार का नाम इससे पहले भी सुर्खियों में आ चुका है। कुछ माह पूर्व उन पर ज्वेलरी दुकान की आड़ में शराब के अवैध कारोबार का आरोप लगा था, जिसमें उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई के बावजूद अवैध कारोबार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।शहर में चर्चा है कि पिता-पुत्र की जोड़ी कथित तौर पर चोरी के जेवरात और नशे की लत से ग्रसित युवकों से कम कीमत पर गहने खरीदने का धंधा भी करती है।

वहीं कुछ लोगों का दावा है कि जेवरात गिरवी रखने का काम भी बड़े पैमाने पर किया जाता है।शहरवासियों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कथित अवैध कारोबार के दम पर करोड़ों की संपत्ति और आलीशान इमारतें खड़ी की गई हैं। अब लोग प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के साथ संपत्ति की जांच कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

एनबीडब्ल्यू वारंटी रामनारायण यादव गिरफ्तार Read More एनबीडब्ल्यू वारंटी रामनारायण यादव गिरफ्तार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें