नवीनतम
फीचर्ड
गोरखपुर ग़ोला में नाम और जन्मतिथि बदलकर बनवाए दो पासपोर्ट, विदेश यात्रा का आरोप; गोला थाने में मुकदमा दर्ज
विदेश में रहने की जानकारी, यात्रा रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
रिपोर्टर/बृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)
गोलाबाजार, गोरखपुर, 22 मई। गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग नाम और जन्मतिथि के आधार पर कथित रूप से दो पासपोर्ट बनवाने और विदेश यात्रा करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कौड़िया गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के सहारे डबल पासपोर्ट बनवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है।
पुलिस के अनुसार, गोला थाना क्षेत्र के कौड़िया निवासी उमेश यादव पुत्र दूधनाथ यादव के खिलाफ यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर से चल रही डुअल पासपोर्ट जांच के क्रम में की गई है। बताया गया कि डुअल पासपोर्ट जांच संख्या 73/26 दिनांक 10 अप्रैल 2026 के तहत स्थानीय पुलिस आरोपी से संबंधित अभिलेखों और दस्तावेजों की जांच कर रही थी।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वर्ष 2016 में पासपोर्ट संख्या P4819919 उमेश यादव पुत्र दूधनाथ यादव के नाम से जारी हुआ था, जिसमें जन्मतिथि 08 अगस्त 1988 दर्ज थी। वहीं वर्ष 2024 में पासपोर्ट संख्या C4813241 सुमेश कुमार यादव पुत्र दुधनाथ यादव के नाम से बनवाया गया, जिसमें जन्मतिथि 24 मार्च 1975 अंकित कराई गई थी।
पुलिस जांच में दोनों पासपोर्ट धारकों को एक ही व्यक्ति पाए जाने का दावा किया गया है। आरोप है कि नाम और जन्मतिथि बदलकर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए दूसरा पासपोर्ट तैयार कराया गया और उसके आधार पर विदेश यात्रा भी की गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लंबे समय से विदेश में रह रहा है।
मामले को गंभीर मानते हुए गोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने बताया कि मामले में सभी दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। विदेश में मौजूद आरोपी की गतिविधियों और यात्रा विवरण की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की


Comments