सुपौल में सनसनी : सरकारी स्कूल में मिली 19 वर्षीय युवती की खून से लथपथ मिली लाश

गला रेतकर हत्या की आशंका

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के राजेश्वरी थाना अंतर्गत चरने गांव में सोमवार देर रात 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। युवती का शव घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित चरने अनुसूचित टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की पहली मंजिल पर खून से लथपथ अवस्था में बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वार्ड 4 निवासी स्वर्गीय सियाराम सरदार की पुत्री वंदना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वंदना दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। परिवार पहले से ही एक हादसे का दर्द झेल चुका है। उसकी एक बहन की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद करीब एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी।सुपौल में सनसनी : सरकारी स्कूल में मिली 19 वर्षीय युवती की खून से लथपथ मिली लाश

परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात खाना खाने के बाद वंदना घर में संचालित परचून दुकान में अपनी भतीजी के साथ सो रही थी। मृतका की बड़ी भाभी अमेरिका देवी ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब वह दुकान पहुंचीं तो वंदना वहां नहीं थी। मोबाइल पर संपर्क करने पर उसने बाथरूम जाने की बात कही। करीब पांच मिनट बाद दोबारा फोन करने पर वंदना ने “आ रही हूं” कहकर कॉल काट दिया, लेकिन इसके तुरंत बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों का कहना है कि लगभग दस मिनट बाद सरकारी स्कूल की दिशा से वंदना के चीखने की आवाज दो बार सुनाई दी। आशंका होने पर परिवार के लोग खोजबीन करते हुए स्कूल पहुंचे, जहां पहली मंजिल पर वंदना का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।सुपौल में सनसनी : सरकारी स्कूल में मिली 19 वर्षीय युवती की खून से लथपथ मिली लाश

घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार यानि आज सुबह एसडीपीओ विभाष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। बाद में ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। एसपी शरथ आर एस भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। हालांकि परिजन रेप की आशंका से इनकार कर रहे हैं,लेकिन देर रात वंदना के सरकारी स्कूल जाने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें