नवीनतम
फीचर्ड
दबंगों ने किया मारपीट पीड़ित परिवार ने लगाया न्याय की गुहार
पुलिस पर लगाया फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप।
मीरजापुर।
संवाददाता प्रवीण तिवारी।
मिर्जापुर कोतवाली थाना देहात क्षेत्र के शाहपुर चौसा निवासी संदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी एवं फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार 13 मई 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर जा रहा था, तभी चौसा मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे विपक्षियों ने लाठी, डंडा, धारदार हथियार व असलहे से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में संदीप कुमार एवं उनके परिवार के लोगों को गंभीर चोटें आईं।
प्रार्थना पत्र में राहुल सोनकर, अमरजीत सोनकर उर्फ गोलू, गोविन्द सोनकर उर्फ बल्ले एवं किशन सोनकर उर्फ पंडित पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि सूचना देने के बावजूद थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, बल्कि उल्टे उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
Read More नेशनल डायग्नोसिस सेंटर पर गंभीर आरोप, एक ही महिला की तीन अलग-अलग अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंपपीड़ित परिवार ने पुलिसअधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।


Comments