अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने महिला थाना रॉबर्ट्सगंज का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण , अभिलेखों, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

महिला फरियादियों के प्रति संवेदनशीलता एवं गोपनीयता बनाए रखते हुए कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए-अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

दिनांक 22.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र अनिल कुमार द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पहुंचकर सलामी स्वीकार की गई तथा थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, हवालात, भोजनालय, बैरक, शस्त्रागार एवं थाना परिसर का गहनता से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

IMG-20260522-WA0075

जिलाधिकारी की कुशल मॉनिटरिंग का असर, स्वगणना अभियान में भदोही प्रदेश के टॉप-10 में शामिल Read More जिलाधिकारी की कुशल मॉनिटरिंग का असर, स्वगणना अभियान में भदोही प्रदेश के टॉप-10 में शामिल

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, अपराध रजिस्टरों, जनसुनवाई पंजिका, महिला शिकायत पंजिका, विवेचना संबंधी अभिलेखों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा अभिलेखों को अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखने हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक Read More मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा महिला संबंधी अपराधों एवं शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतने, पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने तथा प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने तथा महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

जनपद में औद्योगिक निवेश को गति देने हेतु जिलाधिकारी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक Read More जनपद में औद्योगिक निवेश को गति देने हेतु जिलाधिकारी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, शासकीय संपत्तियों के रख-रखाव, कम्प्यूटर कक्ष की कार्यप्रणाली एवं कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु भी निर्देशित किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को अनुशासन, ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ ड्यूटी करने, आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा महिला फरियादियों के प्रति संवेदनशीलता एवं गोपनीयता बनाए रखते हुए कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार