मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़: किशोरी हत्याकांड का आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र में किशोरी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त गमछा, मोबाइल फोन एवं बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़: किशोरी हत्याकांड का आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

किसान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं Read More किसान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर मुनेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना पड़री पुलिस को यह सफलता मिली।

खड़ी एंबुलेंस में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार चार लोग घायल।  Read More खड़ी एंबुलेंस में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार चार लोग घायल। 

 

बाइक ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत दूसरा गंभीर रुप से घायल अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम ट्रैक्टर चालक फरार  Read More बाइक ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत दूसरा गंभीर रुप से घायल अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम ट्रैक्टर चालक फरार 

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में वांछित आरोपी अजय बिंद मोटरसाइकिल से ग्राम गौराराज की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बौड़री पहाड़ी के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़: किशोरी हत्याकांड का आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय बिंद पुत्र राम कुमार निवासी सुखनई थाना मड़िहान के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी राजन उर्फ साजन के साथ मिलकर किशोरी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने बताया कि विरोध करने पर पत्थर और गमछे से दबाकर हत्या की गई थी तथा शव खेत में फेंक दिया गया था।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें