मसौढ़ी में बिजली चोरी का भंडाफोड़

मीटर बाइपास कर हो रही थी अवैध बिजली 

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात -: मनोज कुमार 

मसौढ़ी नगर क्षेत्र के लखीबाग मोहल्ले में बिजली विभाग ने छापेमारी कर बिजली चोरी का बड़ा मामला पकड़ा है। जांच के दौरान उपभोक्ता द्वारा मीटर बाइपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग किए जाने का खुलासा हुआ। मामले में विद्युत विभाग ने मसौढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत आपूर्ति प्रशाखा मसौढ़ी-1 के कनीय विद्युत अभियंता रंजीत प्रसाद के नेतृत्व में 20 मई को बिजली चोरी के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी दल में अशोक साव, विनोद कुमार सहित अन्य विभागीय कर्मी शामिल थे।

दोपहर करीब 1:20 बजे टीम ने लखीबाग मोहल्ला स्थित विश्वनाथ मंदिर के समीप सुनील कुमार, पिता सुरेश चौधरी के आवासीय परिसर की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि उपभोक्ता द्वारा मेन एलटी लाइन से मीटर तक जाने वाले सर्विस वायर को मीटर से पहले काटकर उसमें अतिरिक्त तार जोड़ दिया गया था, जिससे परिसर में उपयोग हो रही बिजली की सही खपत मीटर में दर्ज नहीं हो रही थी।जांच टीम के अनुसार इस तरीके से मीटर को बाइपास कर अवैध रूप से बिजली चोरी की जा रही थी। मौके पर लगे विद्युत उपकरणों का कुल भार 438 वाट पाया गया। छापेमारी के दौरान चोरी में प्रयुक्त पीवीसी तार के हिस्से को काटकर जब्त किया गया तथा परिसर में लगे विद्युत मीटर को उखाड़कर विभागीय कार्यालय में साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है।

विभागीय आकलन के अनुसार इस बिजली चोरी से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को करीब 9,535 रुपये की क्षति हुई है, जबकि उपभोक्ता पर पूर्व से 8,772 रुपये बकाया है। इस प्रकार कुल 18,307 रुपये की राशि देय बताई गई है। कनीय विद्युत अभियंता रंजीत प्रसाद ने मसौढ़ी थाना में आवेदन देकर आरोपी उपभोक्ता के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। विभाग का कहना है कि बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उबला छात्रों का गुस्सा Read More पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उबला छात्रों का गुस्सा

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार