रेप एंड पाक्सो एक्ट के अनन्य विशेष लोक अभियोजक हुए सम्मानित

उत्कृष्ट कार्यो को लेकर दर्जनों बार उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

बेतिया। चंपारण प्रक्षेत्र बेतिया के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरि किशोर राय के द्वारा रेप एंड पाक्सो एक्ट के अनन्य विशेष लोक अभियोजक जयशंकर तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्यो एवं स्पीडी ट्रायल के माध्यम से बहुत सारे अपराधियों को सजा दिलवाने को लेकर में अहम भूमिका निभाने को लेकर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।बेतिया पुलिस जिले के एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने रेप और पाक्सो ऐक्ट से संबंधित बाद में अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलवाने में अहम भूमिका निभाने को लेकर तिवारी को पुरस्कृत करने हेतु अनुशंसा किया गया था।

ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी पाक्सो ऐक्ट में जयशंकर तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्यो को लेकर दर्जनों बार उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है विदित हो कि जयशंकर तिवारी को पूर्व में बगहा एवं बेतिया पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षकों के अलावा गृह विभाग बिहार सरकार के वरीय अधिकारियों के द्वारा भी इन्हें इनके उत्कृष्ट कार्यो को लेकर कई बार इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें