पंचायत सरकार भवन मे व्यवस्थाओ का प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया निरिक्षण
जन समस्याओ और पहलुओं पर चर्चा किया और व्यवस्थाओ का निरिक्षण किया
स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार
योगापट्टी : योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के बलुआ भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच मे स्थित पंचायत सरकार भवन मे दिन शनिवार को पंचायत के ग्रामीण लोगो ने जाति, निवास, आय, राशन, जमीन और आदि समस्याओ को लेकर कार्यपालक सहायक नसीम अख्तर के समक्ष ऑनलाइन आवेदन किया | इसी क्रम मे पंहुचे प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण कुमार ने दो जून को पंचायत मे लगने वाले सहयोग शिविर के लिए पंचायत सरकार भवन मे सभी जन समस्याओ और पहलुओं पर चर्चा किया और व्यवस्थाओ का निरिक्षण किया |
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि कुमार ने जन प्रतिनिधियों और कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि दो जून को आयोजित होने वाला सहयोग शिविर को आप सभी ग्रामीण लोगो तक इस बात को पहुंचाए कि ग्रामीण लोग जागरूक हो अपनी समस्याओ को ऑनलाइन करावे कि उनकी समस्याओ का समय से समाधान किया जा सके,इस सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर पंचायत कर्मी विकास मित्र पति ब्रह्मा राम,आवास सहायक शिवू सरकार, रोजगार सेवक अमजद अली, स्वच्छता प्रवेक्षक टुना कुमार शर्मा,मुखिया पति भोला राम, उपमुखिया प्रेमचंद कुशवाहा, वार्ड सदस्य पति जितेंद्र कुशवाहा, वार्ड सदस्य बीरेंद्र साह और पैक्स अध्यक्ष ईश्वर दयाल यादव शामिल रहे |


Comments